फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों से धधका कैंट का जंगल, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। क्षेत्र का तापमान बढ़ते ही अब जंगल सुलगने लगे हैं। बुधवार रात को लैंसडौन में कैंट बोर्ड के जंगल में भीषण आग लग गई। बोर्ड के कर्मचारियों ने वन कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे के केंद्रीय विद्यालय के पास ही कालागढ़ी बाजार के निकट का कैंट का जंगल आग में सुलग गई। तेज हवाओं के चलते देखते ही देेेखते जंगल धू-धू कर धधकने लगा। आग को देखकर कैंट के कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। कुछ देर बाद कैंट कर्मचारियों, वन कर्मियों और स्थानीय लोग आग को बुझाने में लग गए। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। जंगल में लगी आग के कारण छोटी वन संपदा नष्ट हो गई। वनाग्नि के असर से जंगली जानवर आबादी की ओर रुख करने लगे हैं, जिससे लोगों में भय है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें