फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमओयू कर्मी मनोज कुकशाल की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गत वर्ष 20 सितंबर को जीएमओयू के बुकिंग क्लर्क मनोज कुमार कुकशाल की श्रीनगर (गढ़वाल) में हुई संदिग्ध मौत के मामले में श्रीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। मृतक के पिता पारेश्वर कुकशाल ने बताया कि वह घटना के दिन से ही इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे, लेकिन श्रीनगर पुलिस की उदासीनता के चलते उन्हें हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा।
विज्ञापन

कोटद्वार के बालासौड़ निवासी पारेश्वर कुकशाल ने बताया कि घटना के दिन ही उनकी ओर से श्रीनगर थाना पुलिस में इस मामले को आत्महत्या के स्थान पर हत्या में दर्ज कराने की तहरीर दी है। जब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो उन्हें अपने अधिवक्ता नवनीश नेगी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी। बताया कि हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए उनकी तहरीर को हत्या की धारा 302 में दर्ज करने के आदेश श्रीनगर पुलिस को दिए हैं। पारेश्वर दत्त कुकशाल का कहना है कि उनका पुत्र मनोज कुकशाल जीएमओयू कंपनी के श्रीनगर कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पुत्र की हत्या का अंदेशा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें