फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार और नगर निगम के विरोध में 154 आपतियां दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार व भाबर क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को मिलाकर जारी की गई नगर निगम की अधिसूचना के विरोध में अब तक 154 से अधिक आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। जिला प्रशासन की ओर से आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पालिका और तहसील में व्यवस्था की गई है। पालिका और तहसील में बृहस्पतिवार की शाम तक कुल 154 आपत्तियां सीमा विस्तार और नगर निगम के विरोध में दर्ज कराई गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल व नगर निगम संघर्ष समिति की ओर से भी लिखित आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद कोटद्वार नगर पालिका की सीमा विस्तार और इसे उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने की अधिसूचना का विरोध तेज हो गया है। लोगों की ओर से इस संबंध में लिखित आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो गया है। गत दिवस तक जहां केवल 25 आपत्तियां ही प्रशासन को मिली थी, वहीं बृहस्पतिवार को 154 तक जा पहुंची। नगर के सहायक आयुक्त राजेश नैथानी ने निर्धारित समय तक आपत्तियां दर्ज करने के बाद फाइलों को एसडीएम के माध्यम से जिला मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें