फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों की कलमबंद हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पर्वतीय पटवारी संघ को अपनी तीन सूत्री मांगों पर राजस्व परिषद द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर पटवारियों ने कलमबंद हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पर्वतीय पटवारी संघ के प्रांतीय महासचिव महिपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि राजस्व परिषद द्वारा पर्वतीय पटवारी संघ राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण, राजस्व उपनिरीक्षकों की परीक्षा परिणाम, नायाब तहसीलदारों के पदों पर डीपीसी की मांग पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने बताया कि राजस्व परिषद ने 12 मार्च को वरिष्ठ राजस्व उप निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण में भेजे जाने की सूची जारी की थी। साथ ही राजस्व परिषद ने अन्य दो मांगों पर भी जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें