लैंसडौन। देहरादून के डांडा लखौड़ में गढ़वाल राइफल्स युद्ध स्मारक छात्रावास का 18 मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकार्पण करेंगे। छात्रावास में कक्षा पांच से 12 तक के 125 छात्रों और 125 छात्राओं के रहने की व्यवस्था की गई है।
राज्य के शहीद सैनिकों, वीर नारियों, सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से युद्ध स्मारक छात्रावास की स्थापना की गई है। छात्रावास के लिए वर्ष 2011 में 4.18 एकड़ भूमि सेना को निशु:ल्क उपलब्ध कराने के साथ ही राज्य सरकार ने छात्रावास निर्माण के लिए ढाई करोड़ की धनराशि भी दी है। छात्रावास निर्माण में सेना के कई मुख्यालयों, कारपोरेट कंपनियों और गढ़वाल राइफल्स के वीर सेनानियों का भी विशेष योगदान रहा। ब्यूरो