कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कालेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार से बिना परिचय पत्र (आईडी) के कालेज में छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कालेज प्रशासन ने यह कदम कालेज परिसर में बाहरी तत्वों के जमघट और आवागमन को रोकने के लिए उठाया है। बुधवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
कालेज की डा. संगीता बहुगुणा ने बताया कि प्राचार्य डा. एमएस रौतेला की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कालेज में आने वाले छात्र-छात्रा को हर दिन अपना परिचय पत्र साथ में लाना अनिवार्य कर दिया है। बैठक में डा. डीएन शर्मा, डा. एएन सिंह, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. अभिषेक गोयल, डा. प्रेमलता और डा. प्रीति कुमारी मौजूद थे।