फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में पैराडाइज अदालीखाल की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। स्व. मुकुंद सिंह रावत स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को फाइनल मैच हुआ। इसमें पैराडाइज अदालीखाल की टीम ने बाजार समिति जड़ाऊखांद की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। जय दीवा स्पोर्ट्स क्लब जड़ाऊखांद की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार से शुरू हुए जय दुर्गा स्टेडियम जड़ाऊखांद-संगलिया में आयोजित स्व. मुकुंद सिंह रावत स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन के पहले सेमीफाइनल में पैराडाइज अदालीखाल ने 175 रन बनाए। डोबा क्लब की टीम 92 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरे सेमीफाइनल में टुकड़ी क्लब क्वीन ने 83 रन बनाए। इसमें बाजार समिति जड़ाऊखांद ने 84 रन बनाकर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में पैराडाइज अदालीखाल ने 199 रन बनाए। इसके मुकाबले बाजार समिति जड़ाऊखांद की टीम मात्र 172 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह पैराडाइज अदालीखाल ने विजेता और बाजार समिति अदालीखाल ने उप विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। राधे को बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ दि टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला, जबकि पदमेंद्र को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में पैराडाइज के मैन ऑफ द मैच मुकुल ने 104 रन बनाए। मैच समापन के बाद विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि बैंक मैनेजर आलोक कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारत सिंह रावत, प्रधान हीरा देवी, प्रधान रेखा देवी, प्रधान महिपाल सिंह, प्रधान जमणधार रघुराज सिंह, प्रधान लता देवी, समिति के अध्यक्ष बचे सिंह रावत, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, सचिव धीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पदमेंद्र सिंह, संयोजक सत्यपाल सिंह रावत, संरक्षक जसपाल सिंह, क्षेपंस राजमती देवी, विजयपाल सिंह, विक्रम सिंह, धर्मपाल सिंह, विनोद पटवाल व जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें