फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी वकील को संरक्षण देने पर भड़के लोग..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी अधिवक्ता को संरक्षण देने के खिलाफ वीर बाला तीलू रौतेली विचार मंच के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। मंच ने सीएम से दोषी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मंच ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

मंच के उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह रावत व पूरन सिंह रावत समेत कई पदाधिकारियों की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बार एसोसिएशन के खिलाफ भी नारेबाजी की। कहा कि बार एसोसिएशन नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी वकील को संरक्षण दे रहा है। कहा कि गत 18 दिसंबर को एक नाबालिग छात्रा जब ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी, तब उसके साथ यह घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की मंच ने सराहना की है। कहा कि वीर बाला तीलू रौतेली मंच समाज में नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं, विकलांगों, असहायों और प्रतिभावान बालिकाओं को आगे बढ़ाने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है, लेकिन स्थानीय कई अधिवक्ता आरोपी को बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। वीर बाला तीलू रौतेली मंच ने इस मामले में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है।
प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता देवरानी, दिलबर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, रंजना रावत, बृजपाल सिंह नेगी, दिनेश रावत, सुधा असवाल, सतेंद्र सिंह रावत, रेवत सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें