फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजनों से मिलकर पुलिस ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका हाल जाना। एएसपी हरीश वर्मा ने अकेले में वास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि कोई भी परेशानी होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को काशीरामपुर, लकड़ी पड़ाव आदि क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वह इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी। पुलिस अधिकारी समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका हाल-चाल जानते रहेंगे। इस मौके पर कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो यूनुस, उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें