फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जानी जिम कार्बेट और बाघ की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को फिल्म के माध्यम से बाघ की बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने बाघ की सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को केटीआर के स्वागत कक्ष में आयोजित टाइगर दिवस पर मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से जिम कार्बेट और टाइगर के जीवन पर वीडियो फिल्म दिखाई गई। बच्चों ने उत्सुकता के साथ जिम कार्बेट की जीवनी और बाघ की दिनचर्या की जानकारी हासिल की और अपने कॉपी में महत्वपूर्ण जानकारी को नोट किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की कार्बेट और टाइगर से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शुभम कुमार ने प्रथम, निधि बहुखंडी ने द्वितीय और आकाश जखमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौली असवाल, मोहित नेगी, सोहन बिष्ट, अक्षय कुमार और आदित्य बिडालिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में केटीआर के वन आरक्षी रवींद्र देव जखवाल, स्वागती कक्ष प्रभारी श्रीरामकरन, संत राम, नरेश बहुखंडी, मोहन और मनीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें