फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 प्रत्याशियों को नोटिस, स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 24 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के 12 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। चुनाव अधिकारी का कहना है कि इन प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत दर्ज है। स्पष्टीकरण न दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह की सिफारिशों का उल्लघंन किए जाने के आरोप में शोध छात्र नवीन नौटियाल ने  प्रत्याशियों के नामांकन रद किए जाने की मंाग की थी। इस संबंध में नौटियाल ने 20 अगस्त को मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे। 23 अगस्त तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर नौटियाल पेट्रोल की बोतल लेकर बिड़ला परिसर स्थित तीन मंजिले भवन की छत पर चढ़ गए थे।

बुधवार को चुनाव कमेटी ने बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव के 12 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने कहा कि इन प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत मिली है। इन्हें स्पष्टीेकरण देने के नोटिस दिए गए हैं। स्पष्टीकरण न दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में हुआ हंगामा
चुनाव कमेटी ने प्रत्याशियों के साथ चर्चा के लिए बुधवार को बैठक बुलाई थी। बैठक में शिकायतकर्ता नवीन नौटियाल भी मौजूद थे। बैठक में अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव अधिकारी से नवीन नौटियाल की शिकायत पर न्याय संगत कार्रवाई किए जाने की मांग की।

बाद में विवाद बढ़ने पर बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गई। बैठक में एसडीएम रजा अब्बास, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, कोतवाल उतम, डा. वाईपी रैवानी, डा. शकुंतला कुंवर, डा. आरएस नेगी, डा. बीएस भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें