फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किशनपुर के कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। रविवार रात कोटद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। नजीबाबाद पुलिस के अनुसार कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी निवासी व्यापारी राजीव शर्मा (40) पुत्र रामपाल रविवार रात करीब नौ बजे अपनी कार से नजीबाबाद जा रहे थे। नजीबाबाद चीनी मिल के पास रात करीब पौने दस बजे उसकी कार संतुलन खोकर एक ट्रक से जा भिड़ी, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। व्यापारी राजीव शर्मा की किशनपुर बाजार में कपड़ों की दुकान है। व्यापारी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। व्यापार सभा किशनपुर ने शोक में बाजार बंद रखा। मृतक व्यापारी अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और एक बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें