फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया ईस्टर, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवित होने पर ईस्टर का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक गीत संगीत की प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। सुबह शहर के मुख्य मार्गों पर झांकी निकालकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे लोगों ने कोटद्वार की सड़कों पर बैंड बाजों के साथ ईस्टर झांकी निकाली। ईस्टर झांकी चर्च से होते हुए कालाबड़, बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड, पटेल मार्ग व आमपड़ाव से होते हुए वापस चर्च पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर बच्चों ने प्रभु ईशु के भजनों और गीत संगीत के माध्यम से ईशु मसीह के जिंदा होने का संदेश दिया। इसके बाद चर्च में लोगों ने एक दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। बाद में चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पास्टर इंचार्ज बॉबी मसीह ने कहा कि अपने संदेश में सभी बुराइयों का त्याग कर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस मौके पर पास्टर विकास, सोशल कमेटी के अध्यक्ष जगतपाल सिंह, राजन चार्ल्स, रवि लाल, विनोद सिंह, विनय लाल, शालिनी सिंह, सुजाय सिंह, अरुण चार्ल्स, देवेंद्र नैथानी व महेंद्र काके आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें