फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए काशीरामपुर तल्ला के लोग पहुंचे तहसील

विज्ञापन
problem - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से काशीरामपुर तल्ला के लोग भड़के हुए हैं। आय प्रमाणपत्र लेकर तहसील पहुंचे लोगों ने एसडीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से नाराज काशीरामपुर तल्ला के लोग अपने आय प्रमाणपत्र के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से भेंट की और अपनी समस्या बताई। अपनी मांग पर अड़े लोगों को एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने किसी तरह समझाया। आय प्रमाणपत्र दिखाते हुए लोगों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से काशीरामपुर तल्ला स्थित कुष्ठ आश्रम के पास की बस्ती में झोपड़ियों में गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने मार्च 2016 में अपने आय प्रमाणपत्र बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वे पिछले दो साल से पहले दुगड्डा ब्लाक और अब नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर मंत्री तक गुहार लगाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कुष्ठ आश्रम के पास के करीब 25 परिवारों ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज भी सभी परिवार झोपड़ी में जीवन गुजार रहे हैं।
इस अवसर पर भगवत सिंह, कविता देवी, सूरज सिंह, लक्ष्मण कुमार, महेंद्री देवी, धर्मवीर सिंह, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी, फौजिया, नफीसा खातून, राधेश्याम, ओमवती देवी, शोभा देवी, संजय कुमार व उषा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें