सतपुली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में नगर पंचायत सतपुली के लोगों और स्कूल के छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। स्थानीय लोगों ने सतपुली चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूूंका। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने की मांग की।
शनिवार को हंस सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सतपुली के मुख्य मार्ग पर तिरंगा रैली निकाली। व्यापारियों ने बाजार बंद कर के रैली में प्रतिभाग किया। छात्रों ने रैली के दौरान जवानों हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे कातिल जिंदा हैं..., हमको भी बंदूकें दे दो हम भी लड़ने जाएंगे.. पाकिस्तान मुर्दाबाद.. जैसे नारे लगाकर आतंकवादियों के हमले का विरोध जताया। उसके बाद मुख्य बाजार बस स्टैंड में पाकिस्तान का पुतला जलाया और शहीदों के लिए मौन रखकर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रेम सिंह रावत, डब्बल मियां, विद्यालय के प्रबंधक बी प्रसाद बिजल्वाण, जयदीप नेगी, आलम, सुदेश पोखरियाल, मुकेश चंद, जावेद, सुनील डंडरियाल, रोहन नेगी, मेहरबान सिंह मियां, सत्यनारायण वेदी, संजू कुकरेती, वेदप्रकाश वर्मा, डा. दिवाकर दत्त गोदियाल, इंदू जुयाल, कुसुम खंतवाल आदि व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-फोटो