कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और लोकसभा की तैयारियों पर जुटने का संकल्प लिया।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने पार्टी संगठन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही समाज के दबे कुचले, किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम किया है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीत केंद्र और राज्य सरकारें देश की ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर महिला अध्यक्ष रंजना रावत, पार्षद गीता नेगी, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, कुसुम असवाल, खनीलम रावत, प्रीति, किरन, शकुंतला चौहान, रितु चौधरी, राकेश मित्तल, गुड्डू सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, बीडी नवानी आदि ने विचार रखे। दूूसरी ओर बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेस सेवा दल ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बंदेमातरम और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत से हुआ। इस मौके पर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान कर लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, हेमचंद्र पंवार, प्रवेश रावत, बिजेंद्र नेगी, अमित बड़ोला, चंद्रमोहन रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, आशुतोष कंडवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया।
.