फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन शो में युवतियों ने कैटवाक कर किया परिधानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भवन एवं संनिर्माण कर्मकार बोर्ड तथा महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण अभियान के समापन पर आयोजित फैशन शो में प्रशिक्षणार्थी युवतियों ने अपने बनाए परिधानों को पहनकर रैंप पर कैटवाक किया। इस अवसर पर वन और श्रम मंत्री डा. हरक सिहं रावत ने 21 मजदूरों को उनकी बेटी की शादी के लिए और 800 प्रशिक्षणार्थियों को चेक वितरित किए ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि वन एवं श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना रहा है। कहा कि कोटद्वार विधानसभा से 12 लाख मजदूर पंजीकृत हैं, जिनके परिवार के लगभग 40 लाख लोग सीधा उनसे जुड़े हैं जिनको ईएसआई व श्रम कानूनों के तहत पूरी मदद दी जा रही है। भविष्य में 40 हजार साइकिल 50 हजार टूलकिट और 50 हजार सिलाई मशीन जल्द ही लाभार्थियों को बांटे जाएंगे। उन्होंने मजदूरों से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं के मार्गदर्शन में आयोजित फैशन शो में युवतियों और महिलाओं ने उनके बनाए गए एक से बढ़कर एक परिधानों को पहनकर कैटवाक पर जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, पार्षद लीला कंडवाल, गायत्री भट्ट, भाजपा नेेत्री ममता देवरानी, भुवनेश खर्कवाल, तुषित रावत, उत्तम सिंह गुसाईं, नर्मदा गुसाई, संस्था से जुड़ी उमा नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश ध्यानी ने किया।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें