कोटद्वार। राजेश्वरी करुणा बोक्सा जनजाति विद्यालय हल्दूखाता में भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोवा भावे की 123वीं जयंती और विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली के महाप्रबंधक धर्मा राव और सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
बुधवार को बोक्सा जनजाति विद्यालय हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली के महाप्रबंधक धर्मा राव, हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, सर्वोदय सेवक मान सिंह ने संयुक्त रूप से किया। महाप्रबंधक धर्मा राव ने कहा कि जनजातियों के उत्थान के लिए पारंपरिक समस्याओं को छोड़कर आगे की सोच रखनी होगी। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय बेटियां नाम कमा रही हैं। प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्कूल की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
इस मौके पर सुरेंद्र आर्य, दर्शन लाल चौधरी, सत्यप्रकाश थपलियाल, गोविंद डंडरियाल, कै. पीएल खंतवाल, जेपी बुड़ाकोटी, सूर्य नारायण पांडेय, नेत्र सिंह रावत, शूरवीर खेतवाल, योगंबर सिंह रावत, मयंक कोठारी, चक्रधर शर्मा कमलेश व चंद्रप्रकाश नैथानी आदि मौजूद रहे।
-फोटो