फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह गान में राउमावि भमरईखाल और जीआईसी बैजरों रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की समूहगान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राउमावि भमरईखाल और सीनियर वर्ग में जीआईसी बैजरो अव्वल रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेहरबान सिंह कंडारी इंटर कालेज में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल सागर ने किया। समूहगान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआईसी बैजरो और जूनियर वर्ग में राउमावि भमरईखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआईसी फरसाड़ी और जूनियर वर्ग में इंटर कालेज चौखाल प्रथम रहा। श्लोकोच्चारण के सीनियर वर्ग में जीआईसी बैजरो और जूनियर वर्ग में जीआईसी बीरोंखाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। आशुभाषण के सीनियर वर्ग में जीआईसी बैजरो व जूनियर वर्ग में जीआईसी बीरोंखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर उपखंड शिक्षा अधिकारी अजीत भंडारी, इंटर कालेज स्यूंसी के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश पांडे, उदयराम कनौजिया, जयबीर सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, जगतराम लखेड़ा व ओमपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद मैंदोलिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें