फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की ओर बढ़ रहा युवाओं और बच्चों का रूझान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित आदर्श योग कक्षा में साधकों को विभिन्न योगाभ्यास और प्राणायाम कराए गए। साथ ही साधकों को अनेक बीमारियों से निजात दिलाने वाले आसनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला पतंजलि योग समिति की जिला संगठन मंत्री अनीता कंडारी की अगुवाई में बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढांक में आदर्श योग कक्षा का संचालन किया गया। योग कक्षा के संचालन में बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। योग शिक्षिका अनीता कंडारी ने साधकों को योग के अलावा एक्यूप्रेशर की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग की ओर बुजुर्गों के साथ ही युवा और बच्चों का रुझान बढ़ रहा है और उनको स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। इस दौरान साधकों को शीर्षासन, मयूरासन, शीर्षासन, पदमासन, वृश्चिक आसन व सूर्य नमस्कार आदि आसन कराए गए।
योग कक्षा में कांती देवी, सुशीला मुंडेपी, बबली देवी, कौशल्या देवी, विजयलक्ष्मी नेगी, रजनी काला, दर्शनी देवी, विनोद कुकरेती, जेएस नेगी व मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें