फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुमाकोट बफिर्घटनासपर वरभिन्न संगठनोब ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। गत दिवस धुमाकोट-पीपली-भौन मार्ग पर हुए बस हादसे पर विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण बदहाल सड़कों व यातायात नियमों का पालन न करने की सजा उन 48 लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल टाकीज स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि धुमाकोट में हुई बस दुर्घटना में 48 बेकसूर लोगों की मौत हुई। इसने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मृतकों को पांच-पांच लाख मुआवजा, पीड़ित परिजनों को नौकरी देने, घायलों को दो-दो लाख मुआवजा और नि:शुल्क इलाज देने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, हरीश नौटियाल, विनोद नेगी, हेमचंद पंवार, चंद्रमोहन सिंह रावत, गीता नेगी, रूपन नेगी, प्रीति सिंह, सुधा असवाल, शहनाज शम्सी, लता शाह, नीलम रावत, बीरेंद्र रावत, हरेंद्र पुंडीर, मदन सिंह रावत मौजूद रहे। इसी प्रकार नागरिक मंच ने बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
उधर, यूकेडी और हंस कल्चरल सेंटर ने धुमाकोट में बस हादसे में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुुर स्थित कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में श्रवण सिंह रावत, जगदीपक रावत, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, पुष्कर सिंह रावत, राजकुमार गुप्ता व सुनील सेमवाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय में बैठक कर धुमाकोट में हुई बस दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मार्ग पर ओवर लोडिंग चल रहे वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। इस कारण मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। संगठन ने लोनिवि अधिकारियों से जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने को कहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, अमित भारद्वाज, विजय लखेड़ा, चंद्रमोहन जसोला, मोहन सिंह नेगी, राजेश जोशी, रजत भट्ट, जितेंद्र नेगी, योगेंद्र गौनियाल, संजय चौहान, सुरेश शर्मा, मोहित मौर्य, मनदीप पटवाल व दुर्गेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें