लैंसडौन। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एडीआरएफ) ने आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्रामीणों, पटवारियों और ब्लाक के कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया, जिसमें आपदा से पूर्व तैयारियों, आपदा के दौरान और आपदा के बाद स्थानीय संसाधनों के माध्यम से बचाव करने का प्रशिक्षण दिया गया। लैंसडौन तहसील परिसर में एनडीआरएफ की आठवींवाहनी के उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप ने कार्यशाला में लोगोें को बाड़, दुर्घटना, भूकंप जैसी आपदा आने पर स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए बचाव कार्य करने की जानकारियां दी। टीम ने बैंबो, रस्सियां, लकड़ियों, कंबल, टार्च, बोतलों का प्रयोग भूकंप, दुर्घटना, बाढ़ के दौरान आई आपदा मेें करने के तरीके बताएं। इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, खंड विकास अधिकारी जयहरीखाल जयेंद्र भारद्वाज, नायब तहसीलदार कुलदीप रावत, कानूनगो आरपी ममगाईं आदि मौजूद रहे।