फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, जनजीवन को खुशहाल बनाएं..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली और सफाई अभियान चलाकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में आर्य कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीजीआईसी कोटद्वार के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कोटद्वार की सड़कों पर जन जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने रहेगी हरियाली, बढ़ेगी खुशहाली.., धरती हमारी, आखिर जीवन हमारा.., आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, जनजीवन को खुशहाल बनाएं.. जैसे नारों के साथ रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अलका बिष्ट, रेनू गौड़, सतपाल सिंह, मनीष मधवाल, राजन शर्मा व रोहित बलोधी आदि मौजूद थे।
जीआईसी कुंभीचौड़ के स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से कुंभीचौड़, जीतपुर से लेकर मनकामेश्वर मंदिर तक जन जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद स्वयंसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर की साफ सफाई की। प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल ने स्वयंसेवियों को पृथ्वी दिवस की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें