फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने खोह नदी में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी में हो रहे खनन को मानकों के विपरीत बताते हुए आमरण अनशन पर बैठे युवा राजेश नौटियाल को पुलिस ने जबरन उठा लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने खोह नदी में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने नदी से पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को वापस भेज दिया। ट्रकों की हवा निकाल दी और उपखनिज से भरा ट्रैक्टर पलट दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस कर्मी काशीरामपुर तल्ला स्थित खोह नदी के किनारे चल रहे आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनशन पर बैठे राजेश नौटियाल को जबरन उठा दिया और वाहन में बैठाकर अस्पताल भर्ती कर दिया। राजेश को पुलिस द्वारा उठा ले जाने की खबर लगते ही पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण खोह नदी में एकत्र हो गए। उन्होंने खनन से भरे ट्रक और ट्रैक्टरों को रोककर दरांती के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने ओवरलोडेड ट्रकों की हवा निकाल दी और उपखनिज से भरे ट्रैक्टर को पलटा दिया। खननकारी और ट्रक चालक वाहन को छोड़कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने खनन में लगी पोकलैंड और जेसीबी मशीनों को भी नदी से बाहर कर दिया। करीब चार घंटे तक ग्रामीणों का खोह नदी में हंगामा चलता रहा।
इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती ने प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे अनशनकारी राजेश नौटियाल को जबरन उठा दिया गया। कहा कि शासन, प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से चैनलाइज के नाम पर खनन माफिया एक मीटर खोदने की जगह पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से चार मीटर खोदकर मानकों की अनदेखी कर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनशनकारी राजेश की माता गुड्डी देवी, कुलवंत रावत, प्रवीण थापा, चंद्रकांत बलोधी, पंकज कोटियाल, गबर सिंह रावत, तेजू बिष्ट, रुकमा देवी, सीमा देवी, नारदा देवी, मालती सेमवाल व परमेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें