कोटद्वार। दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निशुल्क रोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें काउंसिलिंग के तहत 71 युवक-युवतियों का स्वरोजगार के लिए चयन किया गया।
बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित काउंसिलिंग में कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के करीब 90 युवक-युवतियों ने स्वरोजगार के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें फैशन डिजाइनिंग कोर्स के लिए 29 युवतियों, कंप्यूटर कोर्स के लिए 27 युवकों और इलेक्टॉनिक्स ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए 15 युवकों का चयन किया गया। इस अवसर पर पालिटेक्निक के प्रधानाचार्य देवेंद्र गिरी, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, जितेंद्र सिंह, रमेश सिंह, विनीता चौहान, दिप्ती गुप्ता, रचना राणा, अनिल नेगी, रोशन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।