कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद का का धरना- प्रदर्शन जारी रहा।
मंगलवार को पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेेगी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिकों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व सैनिक वर्षों से पब्लिक स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए कोटद्वार में केंद्रीय विद्याल खोले जाने की मांग कर रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोटद्वार के काशीरामपुर में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का चयन किया गया था, लेकिन भाजपा की प्रदेश सरकार इस पर आगे कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, महानंद ध्यानी, गोविंद डंडरियाल, चंद्र सिंह राणा, योगंबर सिंह रावत, एसएस रावत, दिवाकर लखेड़ा, सुभाष बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत व अनूप बिष्ट आदि मौजूद थे।
-फोटो