कोटद्वार। एमकेवीएन इंटर नेशनल स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन
नन्हे मुन्नें बच्चों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह के अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
शिब्बू नगर स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन हनी बी रेस के प्रथम ग्रुप में अदम्या रावत ने प्रथम, एकांश रावत ने द्वितीय, अंशिका नौडियाल ने तृतीय, जबकि वैभव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। द्वितीय ग्रुप में अनन्या असवाल, मोनिका गुसाईं, अभिनव अग्रवाल, मीहिका रावत, तृतीय ग्रुप में सिद्ध जखमोला, सानिध्या रावत, नमन नेगी, शानवी खुल्बे, स्टिकिंग ऑफ शेप प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में मयंक रावत, शिवांश रावत, अक्षरा रावत, आरव नेगी, द्वितीय ग्रुप में आरव तिवारी, सारांश जखमोला, अविका तोमर, अक्षत नेगी, तृतीय ग्रुप में नंदनी तोमर, शौर्य रावत, आरोही नेगी, गौरी सुंद्रियाल, बनी हौपिंग रेस के प्रथम ग्रुप में अंशिका नौडियाल, अदम्या रावत, वैभव, एकांश रावत, द्वितीय ग्रुप में प्रथम अनन्या असवाल, मोनिका गुसाईं, अभिनव अग्रवाल, मिहिका रावत, तृतीय ग्रुप में सिद्ध जखवाल, नमन नेगी, सानिध्या रावत, शानवी खुल्बे को क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, सिंधु कोठारी, सेंटर हेड वीना मिस व उप निदेशिक सोनम पंत कोठारी आदि मौजूद थे।
-फोटो