कोटद्वार। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और अविरल क्लासेस कोटद्वार की ओर से 16 फरवरी से देवीरोड स्थित सर्कस ग्राउंड में कोटद्वार का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल लगाया जा रहा है। शॉपिंग फेस्टिवल 16 फरवरी से 28 फरवरी तक लगेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के स्टाल लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए शॉपिंग फेस्टिवल में डायनासोर की सवारी, भूत बंगला, ऊंट की सवारी, हंसी का घर आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे।
शॉपिंग फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों की मशहूर वस्तुओं जैसे सहारनपुर का नक्काशीदार लकड़ी का फर्नीचर, साज सज्जा के समान, दिल्ली का मशहूर सोफा कम, खुर्जा की क्राकरी, कश्मीरी शॉल, गुजराती हैंड क्राफ्ट, घरेलू सफाई की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें भी सजाई जाएंगी। फेस्टिवल में खाना पीने का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें राजस्थानी पकवान, दक्षिण भारत के व्यंजन, चाट, चाइनीज जैसे अनेक पकवानों का लुत्फ कोटद्वारवासी ले सकेंगे।
शॉपिंग फेस्टिवल में अविरल क्लासेस कोटद्वार, हंस फाउंडेशन कोटद्वार, जिला उद्योग केंद्र, स्कालर एकेडमी, एवीएन क्रिकेट एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डिवाइन होंडा, एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल, पिज्जा अंकल, उत्तरा इलेक्ट्रानिक्स, टीआर सेल्स, ए टू जेड क्लीनिक प्रतिभाग करेंगे। स्टाल बुकिंग कराने और अधिक जानकारी के लिए 8395876410 पर संपर्क करें।