कोटद्वार। यूपीए सरकार के कार्यकाल में टूजी स्पेक्ट्रम सहित आदर्श घोटाले में न्यायालय द्वारा क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं को देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन को घोटाले का मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी कहकर सत्ता हासिल की है। लेकिन, सात साल के बाद कोर्ट के निर्णय के बाद उक्त घोटाले को नकारते हुए आरोपियों को क्लीन चिट दी गई है। कोर्ट के निर्णय से साफ है कि टूजी स्पेक्ट्रम का कोई घोटाला हुआ नहीं था।
वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा के झूठ और प्रधानमंत्री के जुमलों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, रमेश चंद्र खंतवाल, बृजपाल सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, बीडी नवानी, हरीश नौटियाल, मनोज सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, धीरेंद्र सिंह नेगी, हेमचंद्र पंवार, प्रदीप नेगी, कुंवर सिंह रावत, अनिल बडोला, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल मौजूद थे।
.
- फोटो-
जारी- नरेश