फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंशिका नेगी और आकांशा रावत ने दिखाए जूडो के पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खेल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के तहत आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और जूडो प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेेताओं को पुरस्कृत किया। कहा कि वर्तमान में खेलों में असीम संभावनाएं हैं। भारत सरकार ने भी अब खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए बॉक्सिंग बालक वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में आदित्य चंद विजेता और रजत महर उपविजेता घोषित किए गए। अंडर-17 आयु में 59-50 भार वर्ग में सिद्धार्थ गोस्वामी विजेता, शुभम त्यागी उपविजेता, 56-60 भार वर्ग में अभिषेक नेगी विजेता, सौरभ बिष्ट उपविजेता, बालिका वर्ग की 46-48 भार वर्ग में नूजत, 48-51 में खुशबू और 51-54 भार वर्ग में कनक और शामा विजेता रही। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-14 वर्ग में आशीष, अंडर-17 में शेखर, अंडर-19 में आदित्य असवाल, राहुल नेगी व शशांक राणा विजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर-17 वर्ग में मुस्कान रावत विजेता रही। जूडो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर-17 आयु वर्ग में अभिषेक, प्रभु मेहता, अंडर-19 में प्रदीप, बालिका वर्ग की अंडर-17 आयु वर्ग में वंशिका नेगी, अंडर-19 आकांक्षा रावत विजेता बनी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, शिवम सिंह रावत, डबल सिंह बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, मनोज नेगी, वरुण भट्ट, विनोद रावत व सतपाल सिंह असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें