फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने किया महारैली को सफल बनाने का आवाह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध को तेज गति देने के लिए यूकेडी ने मानपुर कोटद्वार में जनसभा का आयोजन किया। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोपकर अपनी मनमानी नहीं कर सकती है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से 27 नवंबर को नगर निगम के विरोध में आयोजित महारैली को सफल बनाने का आवाह्न किया।
विज्ञापन

शनिवार को मानपुर और शिवपुर में आयोजित जनसभा में यूकेडी जिला अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम का विरोध सभी ग्राम पंचायतों की लड़ाई बन गई। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम थोपकर अपनी मनमानी नहीं कर सकती है। भाबर की जनता न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि गांवों को नगर निगम में शामिल करना ग्रामीणों और काश्तकारों को कतई बरदाश्त नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से 27 नवंबर की महारैली को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर श्रवण सिंह रावत, जीवन सिंह कोली, यशवंत नेगी, वृजमोहन नेगी, गुलाब सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, अलका नेगी, आशा देवी, जितेंद्र बिष्ट, हरीश द्विवेदी, सुरेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र नेगी व धीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें