फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावती के विरोध में 22 को कोटद्वार में निकलेगी विरोध रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था ने 22 नवंबर को कोटद्वार में विरोध रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली का आयोजन देवी रोड से तहसील मुख्यालय तक किया जाएगा। संस्था ने राज्य सरकार से मांग की है कि ‘पद्मावती’ फिल्म का उत्तराखंड में प्रदर्शन रोका जाए।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था की पदमपुर सुखरौ स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इस मौके पर फिल्म के विरोध में रणनीति तैयार गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं है। पूरे देश का क्षत्रिय समाज इस पर आंदोलित है। कहा कि उत्तराखंड का क्षत्रिय समाज राज्य सरकार से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए विरोध करेगा। 22 नवंबर को सुबह 10 बजे केदार पेट्रोल पंप मोटर नगर देवीरोड से कोटद्वार तहसील तक ‘पद्मावती’ फिल्म का विरोध करते हुए रैली निकाली जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी, केशर सिंह चौहान, बलराम सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, डा. केएस नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप सिंह रावत, अमर सिंह नेगी, प्रदीप सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष बिष्ट, गोकुल सिंह व संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें