कोटद्वार। दिल्ली से हर सुबह कोटद्वार पहुंचने वाले मसूरी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह 6 बजकर पांच मिनट पर आने वाली मसूरी एक्सप्रेस अब 6-25 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। रेलवे ने गत एक नवंबर से मसूरी एक्सप्रेस के कोटद्वार पहुंचने के समय में परिवर्तन कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक एसके पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों का समय होने से मसूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा लेट पहुंच रही है।