कोटद्वार। उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आईएचएमएस में आयोेजित उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी ने पुरस्कृत किया। बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित संस्थान प्रांगण में आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में संस्थान के अर्जुन, प्रफुल्ल, गोपाल और गंभीर हाउस के होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने उत्तराखंडी व्यंजन कंडाली का साग, गैथ कु फांणू, अरसा, झंगोरे की खीर, मूला की थिंचोणी, कपुली-भात, कछबोली, मंडुवे की रोटी आदि व्यंजन बनाकर उनका बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया था। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर अजुर्न हाउस को प्रथम घोषित किया गया। इसके टीम लीडर शैफ विक्रम सिंह, आकाश रावत, नागेंद्र सिंह और रविंद्र जोशी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर प्रफुल्ल हाउस रहा। इसके टीम लीडर शैफ विकास भारद्वाज, शाकिर, विशाल मंथवाल और रोहित रावत को पुरस्कृत किया गया, जबकि गोपाल हाउस के टीम लीडर शैफ अमन ध्यानी, मनीष कोली, रोहित रावत और अमित रावत को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी, एमडी बीएस नेगी, ईडी अजय राज नेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि.) प्रधानाचार्य विमल कुमार, उपप्रधानाचार्य टीके जोशी, एचएम के एचओडी हर्षपाल रावत, संस्थान के मुख्य शैफ पंकज कुकरेती, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।