फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए डंपर चालकों के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चेकिंग के दौरान पकड़े गए पांच डंपरों के मामले में प्रभारी तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को एसडीएम मनीष कुमार सिंह और एआरटीओ आरएस कटारिया ने कौड़िया चेकपोस्ट खनन सामग्री ले जा रहे पांच डंपरों को कागजात पूरे नहीं होने और ओवरलोडिंग के कारण सीज कर लिया था। मामले में प्रभारी तहसीलदार डबल सिंह रावत की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में कहा गया कि स्टोन क्रशर से उपखनिज को डोईवाला और रानीपोखरी भेजना बताया गया है, जबकि वास्तविक रूप में माल को यूपी के भागूवाला स्थित स्टोन क्रशर में ले जाया जा रहा था। आरोप लगाया कि स्टोन क्रशर की आड़ में क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है। कहा कि चालकों द्वारा प्रस्तुत रवन्ने में रवानगी सात बजे दिखाई गई है, जबकि वाहन शाम को साढ़े चार बजे पकड़े गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डंपर चालक सोनू निवासी गैंडीखाता, तीरथ सिंह निवासी हल्दूखाता, बलराम निवासी ग्राम विजोरी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर, जसवीर निवासी कमालपुर जगनवाला थाना नजीबाबाद, मुस्तकीम निवासी जलालाबाद थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें