फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो का गल्ला तोड़कर पैसे चुराता युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में खड़े एक ऑटो का गल्ला तोड़कर पैसे चुराते हुए एक युवक को ऑटो चालक ने रंगे हाथ दबोच लिया। ऑटो चालक ने युवक की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एक ऑटो चालक मरीज को लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचा। ऑटो अस्पताल परिसर में खड़ा कर वह दूसरी सवारी का इंतजार करने के लिए थोड़ा दूर खड़ा हो गया। इतने में एक युवक आया और ऑटो का गल्ला तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। वह पैसे निकाल ही रहा था कि ऑटो चालक की नजर उस पर पड़ गई। उसने युवक को रंगेहाथ दबोच लिया। ऑटो चालक ने युवक की जमकर धुनाई की। लोगों ने उसे नशेड़ी बताकर छुड़वा दिया। युवक ने लोगों को अपनी पहचान आफताब (18) पुत्र आरिफ निवासी मोटर नगर के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें