पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी में छात्रा को जिंदा जलाने के मामले की जांच को पुलिस टीम मंगलवार को छात्रा के गांव पहुंची। टीम ने छात्रा की मां, दादा, दादी के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल से मिट्टी भी कब्जे में ली। टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर भी पूछताछ की।
कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी और जांच अधिकारी एसआई संध्या नेगी ने मृतक छात्रा की मां, उसकी दादी व दादा के बयान दर्ज किए, साथ ही ग्रामीणों से भी मामले में बातचीत की। जांच टीम आरोपी के गांव गहड़ भी गई। आरोपी के परिजनों के बयान भी दर्ज किए। कोतवाल ने यह भी बताया कि मामले में हत्या के प्रयास की धारा को अब धारा 302 में तरमीम कर दिया गया है। ब्यूरो