फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखड़ा में नदी के किनारे मिला संदिग्ध मांस, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत चौबट्टाखाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर चरगाड़ नदी में एक थैले में प्रतिबंधित मांस पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मांस को राजस्व पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच की कर्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चौबट्टाखाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर चरगाड़ नदी के पुल के नीचे किसी ने थैले में रखा प्रतिबंधित मांस देखा और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो पूरे क्षेत्र में फैल गया। इसके बाद प्रतिबंधित मांस की सूचना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रवेश पंत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मांस की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। चौबट्टाखाल के प्रभारी तहसीलदार चौबट्टाखाल रामपाल सिंह रावत भी राजस्व टीम के साथ मौकेे पर पहुंच गए। उन्होंने मांस को कब्जे में ले लिया।
उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि राजस्व पुलिस ने चौबट्टाखाल-पोखड़ा मोटर मार्ग पर स्थित चरगाड़ में पुल के नीचे प्लास्टिक के थैले में रखे प्रतिबंधित मांस को जप्त कर लिया है। मांस को जांच के लिए मथुरा लैब भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। उधर, क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उप जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर बात कर मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें