फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवयुग पब्लिक स्कूल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने राइजिंग सन पब्लिक स्कूल को हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन

राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दुर्गापुर में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जगमोहन बुड़ाकोटी और विद्यालय के प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट ने किया। पहले मैच में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने टीसीजी पब्लिक स्कूल को हराया। दूसरे मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने नवयुग पब्लिक स्कूल को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल मैच में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने नवयुग पब्लिक स्कूल को 21-8, 21-15 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने सिद्धबली क्लब को 21-17, 21-10 से हराया। फाइनल मुकाबला राइजिंग सन पब्लिक स्कूल और नवयुग पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दोनों ही टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। तीन सेटों में चले फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने 21-15, 19-21, 21-17 से जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मैच में रैफरी की भूमिका धीरेंद्र कंडारी, अनीता बिष्ट, राकेश काला और सुरदीप गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें