फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के बीच श्रीगणेश की मूर्ति हुई विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गणेश महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न संस्थाओं की ओर से भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुुओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ.. के उद्घोष के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को खोह नदी में विसर्जित किया।
विज्ञापन

रविवार शाम को श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति आमपड़ाव की ओर से पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव के अंतिम दिन श्रीगणेश के भजनों पर झूमते हुए खोह नदी तक श्रीगणेश मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा कोटद्वार के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्धबली के पास खोह नदी में पहुंची, जहां समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ गजानन की मूर्ति को विसर्जित किया। इससे पूर्व महोत्सव स्थल पर पंडित ओम प्रकाश शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया। शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विशाल सिंघल, शोभित गर्ग, हर्ष अग्रवाल, अमित सिंघल, अमित अग्रवाल, हितेश गोयल, दीपक शर्मा, नीरज गुप्ता, नटवर अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दिनेश मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, गजानंद महोत्सव समिति उमेश नगर के तत्वावधान में महोत्सव के अंतिम दिन बप्पा की प्रतिमा को निकाल कर श्रद्धालु विदाई देने के लिए खोह नदी ले गए। खोह नदी तट पर श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश के उद्घोष के साथ गणेश मूर्ति को नदी में विसर्जित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश मित्तल, दिनेश अग्रवाल, नेहा वर्मा, बीना मित्तल, कमल वर्मा, कुसुम असवाल, कृष्णा बहुगुणा, गीता नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह शिवपुर में चल रहे गणेश उत्सव के अंतिम दिन खोह नदी में यात्रा के साथ गणेश विसर्जन किया गया। इससे पूर्व हवन किया गया, जबकि देर रात तक जागरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर सुभाष केष्टवाल, शांति प्रसाद केष्टवाल, सतीश केष्टवाल, मनोरमा देवी, शोभा देवी, ऊषा देवी, किरन काला, दीपक काला, हर्षवर्द्धन व अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
उधर, श्रीगणेश उत्सव मंडल की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में बने पंडाल से श्रीगणेश की पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा खोह नदी के किनारे पहुंची, जहां भगवान की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर गुसाईं, रोशन भारद्वाज, पंकज भाटिया, विवेक अग्रवाल, सुनील गोयल, अनीता आर्य, विकास मित्तल, रजत भट्ट व जितेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें