फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अल्दावा का भवन हुआ जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
टपकती छत के नीचे कार्य कर रहे कर्मी
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अल्दावा का भवन हुआ जर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
दुगड्डा। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति अल्दावा का भवन जीर्ण-शीर्ण हाल में होने से दुर्घटना को न्योता दे रहा है। जर्जर भवन की दशा सुधारने के लिए समिति ने डीएम पौड़ी से गुहार लगाई है।
अल्दावा का गोदी छोटी स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के भवन का 80 के दशक में निर्माण किया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में भवन खस्ताहाल हो गया है। वर्तमान में आलम यह है कि जर्जर भवन का लगातार प्लास्टर झड़ रहा है। बरसात में पानी टपक रहे कमरों के नीचे कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी को बार-बार इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी भवन निर्माण को लेकर जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी ने बताया कि 11 जनवरी 2014 को नए भवन निर्माण के लिए जिला योजना में प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने जिला अधिकारी पौड़ी से भवन के नवनिर्माण के लिए 15 लाख का बजट स्वीकार करनेे की मांग की थी, लेकिन आज तक बजट नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इस सबंध में समिति की सुपरवाइजर शर्मीला राणा ने बताया कि बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड अल्दावा का भवन जर्जर हाल में है। जिलाधिकारी को बजट के लिए लिखा गया है।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें