फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खडे ट्रक से टकराया तीन पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में नजीबाबाद के बीच सुखरो नदी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों में से एक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कालागढ़ में सिंचाई विभाग की पुरानी बिल्डिंग टूटनी है और इसी के चलते प्रशासन ने ऐतिहातन अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगाया था। इसी के तहत लक्ष्मण झूला थाने के चार पुलिसकर्मी बुधवार सुबह अपनी निजी कार से कालागढ़ आ रहे थे। रास्ते में कोटद्वार नजीबाबाद के बीच सुखरो पुल के समीप कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना के बाद कोटद्वार थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को बेस चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी जनपद हरिद्वार के ग्राम जलोट निवासी ओमवीर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों में रुड़की निवासी वीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह और जनपद देहरादून के ग्राम झुसु भाकरो निवासी हुक्कम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें