कोटद्वार/दुगड्डा। जनपद पौड़ी के एसएसपी जेआर जोशी के निर्देश पर कोटद्वार और दुगड्डा पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से भेंटकर उनका हाल जाना।
बुधवार को कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में एसआई प्रदीप नेगी, एसआई संदीप शर्मा, एसआई वर्षा और एसआई लक्ष्मी सकलानी ने कालाबड़, आमपड़ाव, लकड़ी पड़ाव और सनेह क्षेत्र के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम पूछी। बुजुर्गों ने कोटद्वार में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इन पर अंकुश लगाना चाहिए। इस पर पुलिस ने बुजुर्गों को फल वितरित करते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
नगर पालिका क्षेत्र दुगड्डा में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। व्यवसायी शिव दयाल बंसल पूर्व शिक्षाविद रामअवतार गर्ग, पूर्व सैनिक मोहन सिंह राणा ने कहा कि युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए पुलिस को मादक वस्तुओं की विक्री पर अंकुश लगाना चाहिए। एसआई विनोद ने बुजुर्गों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
-फोटोे