फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले पर ह्यूमपाइप बिछाए जाने को लेकर नगर निगम पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ीघाट में गंदे पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप डाले जाने और क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग को दुरुस्त कराए जाने को लेकर जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त का घेराव किया। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त का घेराव किया। उन्होंने कहा कि गाड़ीघाट क्षेत्र में गाड़ीघाट तिराहे से लेकर टॉपसन टेलर के घर के निकट गंदे पानी के नाले में ह्यूम पाइप डाले जाने की मांग विगत कई महीनों से की जा रही है, लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा ह्यूम पाइप नहीं डाला जा रहा है। गंदे पानी के नाले में वर्तमान में सांप, बिच्छू सहित जहरीले कीड़े मकोड़े आ रहे हैं, जो लोगों के घरों में घुस रहे हैं। इसके साथ ही बरसात में गंदा पानी भी घरों में घुस जाता है। साथ ही वर्तमान में एक दूरसंचार कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए चर्च से गाड़ीघाट को जोड़ने वाली सीसी मार्ग को खोद डाला है, जिससे मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़क में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। महिला कांग्रेस ने सहायक नगर आयुक्त से गाड़ीघाट क्षेत्र में गंदे नाले में ह्यूम पाइप बिछाने तथा क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग को तत्काल ठीक करवाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर मंजू कश्यप, उर्मिला देवी, मालती, छाया देवी, बबली, निर्मला, मंजू देवी, मीना देवी, शिवानी, बबीता, सुनीता देवी, धर्मवती, जितेंद्र कुमार, विपिन, किशन लाल, कृष्ण कुमार, बंटी, हर्ष, जगन व कमला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें