फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर और एमवीएम ने जीता फुटबॉल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय ‘आओ साथ बढ़े फुटबाल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने गोल के लिए दमखम दिखाया। एसजीआरआर ने 2-0 और एमवीएम ने 2-1 से अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर मैच जीते।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा और प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने किया। एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी रुचि रखनी चाहिए। वर्तमान में कई युवाओं ने खेल से अपना भविष्य संवारा है। कहा कि छात्र शिक्षा और खेल से जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबाल पर किक मारकर किया गया। पहला मैच एसजीआरआर और आरपी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एसजीआरआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी टीम को 2-0 से हराया। दूसरा मैच महर्षि विद्या मंदिर (एमवीएम) और इंटर कालेज मोटाढांक के बीच खेला गया। इसमें महर्षि विद्या मंदिर ने मैच को 2-1 से जीत लिया।
इस मौके पर पंकज नेगी, आशीष डोबरियाल, प्रशांत तिवारी, शंकर बहादुर, सतेंद्र रावत, रेखा सेमवाल, निर्मला बिष्ट, लक्ष्मी रावत व आधा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें