फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र पीटीए अध्यक्ष और सुरेंद्र बने एसएमसी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। राजकीय इंटर कालेज शंकरपुर में वर्ष 2018-19 शिक्षण वर्ष के लिए पीटीए और स्कूल प्रबंध समिति का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र देवलाल को पीटीए अध्यक्ष और सुरेंद्र पैन्यूली को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान जर्जर हो चुके विद्यालय भवन और शिक्षकों के रिक्त पदों पर विभाग एवं शासन से उचित कार्यवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को जीआईसी शंकरपुर में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जर्जर हो चुके विद्यालय भवन के विषय में चिंता जताई गई। प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि प्रवक्ता में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के पद रिक्त हैं। साथ एलटी में गणित, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के पद भी खाली हैं। इस दौरान विद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई। मौके पर पीटीए उपाध्यक्ष आनंद सिंह, धीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र रावत, गजेंद्र रावत, एसएमसी उपाध्यक्ष कलावती देवी, सचिव मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें