कोटद्वार। बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए संजीवनी सामाजिक संस्था ने शहर भर में जागरूकता अभियान चलाया। संस्था ने शहर के मोहल्लों में जनसभा और गांव-गांव जाकर लोगों को नशे की प्रवृत्ति और लव जिहाद से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
संजीवनी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शहर और गांव में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं को बचाने के लिए संस्था गांव-गांव जाकर उन्हें जागरूक कर रही है। रविवार को संस्था ने नयागांव में जाकर नशा और लव जिहाद पर जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारी नशे को शहर में फैलने के लिए युवाओं को ही अपना जरिया बनाते हैं। इसके अलावा फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए शहर में लव जिहाद की घटना सामने आ रही है। ऐसे में सभी को सचेत रहना जरूरी है। इस मौके पर नीरज ढौढियाल, चंद्रकांत बलोधी, मनमोहन जुयाल, साजन, सरिता, शशि, रेखा, आयुष चौहान, विकास देवरानी, नेहा और सलोनी आदि मौजूद रहे।