फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा की चार ग्रामपंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप, स्टैंड पोस्ट सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। विकास खंड दुगड्डा के लैंसडौन विधान सभा से सटे ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध न होने से ग्रामीणों को नाले का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। विभाग द्वारा स्थापित पेयजल योजना केवल चंद गांवों के लिए ही सफल हो रही है।
विज्ञापन

विधानसभा यमकेश्वर के दूरदराज क्षेत्र के लिए करीब पांच वर्ष पूर्व तुसरानी-सेंधी पंपिग योजना स्थापित की गई थी। इसमें जयहरीखाल ब्लॉक के सेंधी, मंझोला, जोगटा, गुनेथा, फुलणसैंण के अलावा दुगड्डा ब्लॉक के चौकीसेरा, मानपुर, बस्यूर (ब्राह्मण) गांव के लिए पेयजल उपलब्ध होना था, लेकिन विभाग की देेखरेख के अभाव में योजना के संचालित होने के बाद चौकीसेरा, मानपुर, गाजसेरा ब्राह्मण बस्यूर में पेयजल की सप्लाई ठप पड़ी है। योजना ठप होने से ग्रामीणों को तीन किमी दूर सिलगाड़ नदी से पानी ढोना पड़ रहा है।
भानकोट की ग्राम प्रधान दिक्का देवी, पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह, ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, शांति प्रसाद आदि ने जलसंस्थान पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। बार बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि योजना के ठप होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। शीघ्र ग्रामीणों की पेयजल किल्लत दूर की जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें