कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा कोटद्वार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। अग्रवाल सभा ने झंडाचौक से महाराजा अग्रसेन की मूर्ति को लालबत्ती चौक पर शिफ्ट करने का आभार जताया। इस मौके पर वन मंत्री ने तिलवाढांग चौकी के पास सिद्धबली मंदिर मार्ग पर स्थित वन विभाग के पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन पार्क करने की घोषणा की।
श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की मूर्ति शिफ्टिंग करने के उपलक्ष्य में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के लिए विशेष आभार समारोह का आयोजन किया गया। नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत और भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इससे पूर्व उन्होंने जीआईसी कोटद्वार के मुख्य द्वार पर स्थित पानी की टंकी पर रखी महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण किया। वन मंत्री ने कहा कि वह कोटद्वार को स्वच्छ और सुव्यवस्थित देखना चाहते हैं। इसके तहत झंडाचौक का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। उन्होंने श्री सिद्धबली मार्ग पर स्थित पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम से करने की घोषणा की। कहा कि लालबत्ती चौराहे पर देश को नाम देने वाले चक्रवर्ती सम्राट भरत की मूर्ति लगाने की घोषणा की।
समारोह में श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष दिनेश ऐरन, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, महामंत्री नवीन गोयल, जीआईसी के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, युवा वैश्य सभा के अध्यक्ष अरविंद बंसल, राकेश मित्तल, विकास जौली, विकास माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, अमित भारद्वाज, उमेश त्रिपाठी, वीरेंद्र रावत, संजय मित्तल, प्रदीप अग्रवाल व मंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फोटोे