फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते द्वारीखाल ब्लाक के कांडाखाल क्षेत्र में लोग एक सप्ताह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। विभागीय कार्यप्रणाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर अधिशासी अभियंता का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पेयजल किल्लत से परेशान नागरिक गांव के स्टेंड पोस्ट के पास एकत्र हुए। उन्होंने सूखे स्टैंड पोस्ट के सामने विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मदन कंडवाल ने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कांडाखाल क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा खड़ासू गदेरे से पेयजल योजना बनाई गई है, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते योजना में पिछले एक सप्ताह से काम ठप है। पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल किल्लत से सैकड़ों लोग परेशान हैं। कांडाखाल गांव और कांडाखाल बाजार में पेयजल के नल सूूूखे हुए हैं। कांडाखाल बाजार में विभाग ने एक हैंडपंप लगाया है, लेकिन उसमें दूषित पानी आ रहा है। ऐसे में लोग लोगों को एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत के कारण उन्हें तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर मदन कंडवाल, विनीत कंडवाल, जेपी कंडवाल, किशोर भट्ट, वीरेंद्र सिंह, दीप चंद, पूजा कंडवाल, विनोद कुमार, महेशपाल, भगत सिंह, प्रियांशु कंडवाल, पूजा देवी, सिद्धानंद भट्ट, शिवरतन तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें